मुख्य सामग्री पर जाएँ
होम › शब्दावली

शब्दावली

सैलरी स्लिप, लोन के काग़ज़ और बैंक ऐप में दिखने वाले शब्द, आसान हिंदी में और अंग्रेज़ी के साथ।

Read in English

एपीआर / कुल सालाना लागत

APR

ब्याज और सभी शुल्क मिलाकर लोन की सालाना लागत

Annual percentage rate: yearly cost of a loan including interest and fees. Use it to compare offers.

APR के बारे में और पढ़ें →

बाय नाउ पे लेटर

BNPL

अभी खरीदें, बाद में चुकाएं — यह भी एक कर्ज़ है

Buy now, pay later: short-term credit at checkout. It's still a loan.

BNPL के बारे में और पढ़ें →

क्लोज़्ड

Closed

पूरा कर्ज़ चुका दिया गया

Loan fully repaid as agreed.

Closed के बारे में और पढ़ें →

कूलिंग-ऑफ अवधि

Cooling-off period

लोन लेने के बाद का वह समय जिसमें बिना जुर्माने के लोन लौटाया जा सकता है

A short window after taking a digital loan when you can exit by repaying principal and proportionate cost.

Cooling-off period के बारे में और पढ़ें →

क्रेडिट रिपोर्ट

Credit report

आपके लोन और भुगतान का रिकॉर्ड

Record of your loans and repayments kept by credit bureaus (CICs) such as CIBIL, Experian, Equifax, CRIF.

Credit report के बारे में और पढ़ें →

क्रेडिट स्कोर / सिबिल स्कोर

Credit score

क्रेडिट रिपोर्ट पर आधारित तीन अंकों का स्कोर

A 3-digit number summarising your credit report. Higher usually means lenders see lower risk.

Credit score के बारे में और पढ़ें →

सीटीसी

CTC

कंपनी का आप पर कुल सालाना खर्च, जिसमें आपके हाथ न आने वाले हिस्से भी शामिल हैं

Cost to company: everything your employer spends on you yearly, including employer PF and gratuity.

CTC के बारे में और पढ़ें →

इमरजेंसी फंड

Emergency fund

अचानक ज़रूरी खर्च के लिए अलग रखी रकम

Money kept aside only for unexpected essential costs, like job loss or medical bills.

Emergency fund के बारे में और पढ़ें →

ईएमआई / मासिक किस्त

EMI

लोन की हर महीने चुकाई जाने वाली तय किस्त

Equated monthly instalment: the fixed monthly payment on a loan, covering interest and principal.

EMI के बारे में और पढ़ें →

फ्लैट रेट

Flat rate

पूरी मूल रकम पर पूरे समय तक लगने वाला ब्याज

Interest charged on the full original amount for the whole tenure. Costs more than the same reducing rate.

Flat rate के बारे में और पढ़ें →

ग्रेच्युटी

Gratuity

तय सेवा अवधि के बाद नौकरी छोड़ने पर मिलने वाली एकमुश्त रकम

Lump sum paid by an employer when you leave after qualifying service (5 years; 1 year for fixed-term).

Gratuity के बारे में और पढ़ें →

ग्रॉस सैलरी

Gross salary

कटौतियों से पहले की सैलरी

Salary before your own deductions like PF, professional tax and TDS.

Gross salary के बारे में और पढ़ें →

घटती दर पर ब्याज

Interest rate (reducing)

सिर्फ बाकी बचे कर्ज़ पर लगने वाला ब्याज

Interest charged only on the amount you still owe, so the interest part falls as you repay.

Interest rate (reducing) के बारे में और पढ़ें →

संयुक्त देयता समूह (JLG)

JLG

ऐसा समूह जिसमें सदस्य एक-दूसरे की किस्त के लिए ज़िम्मेदार हो सकते हैं

Joint liability group: small group of borrowers who may be responsible for each other's repayments.

JLG के बारे में और पढ़ें →

केएफएस / मुख्य तथ्य विवरण

KFS

साइन करने से पहले मिलने वाला लोन की मुख्य शर्तों का पन्ना

Key Facts Statement: a standard sheet lenders must give before you sign, with rate, fees, APR, repayments.

KFS के बारे में और पढ़ें →

लाख / करोड़

Lakh / crore

1 lakh = 1,00,000 = 100 thousand. 1 crore = 1,00,00,000 = 10 million.

Lakh / crore के बारे में और पढ़ें →

लेंडिंग सर्विस प्रोवाइडर

LSP

लोन देने वाली कंपनी की ओर से काम करने वाला ऐप या एजेंट

Lending service provider: an agent (app, website) working for a lender. It isn't the lender itself.

LSP के बारे में और पढ़ें →

माइक्रोफाइनेंस लोन

Microfinance loan

₹3 लाख तक सालाना आय वाले परिवार को बिना गिरवी का लोन

RBI: collateral-free loan to a household with annual income up to ₹3 lakh.

Microfinance loan के बारे में और पढ़ें →

न्यूनतम देय राशि

Minimum amount due

लेट फीस से बचने के लिए सबसे कम भुगतान; बाकी पर ब्याज लगता है

The smallest card payment that avoids a late fee. The rest still attracts interest.

Minimum amount due के बारे में और पढ़ें →

एनबीएफसी

NBFC

आरबीआई में रजिस्टर्ड गैर-बैंक लोन कंपनी

Non-banking financial company: an RBI-registered lender that isn't a bank.

NBFC के बारे में और पढ़ें →

नो-कॉस्ट ईएमआई

No-cost EMI

ऐसी किस्तें जिनमें ब्याज दिखता नहीं, पर शर्तें जांचनी ज़रूरी

Purchase split into EMIs where the interest is offset by a discount, though fees or a lost cash discount may still apply.

No-cost EMI के बारे में और पढ़ें →

लोकपाल (ओम्बड्समैन)

Ombudsman

शिकायत हल न होने पर आरबीआई की मुफ़्त शिकायत व्यवस्था

Free official complaint route (RBI Integrated Ombudsman) when a regulated entity doesn't resolve your complaint.

Ombudsman के बारे में और पढ़ें →

बकाया / डीपीडी

Overdue / DPD

समय पर न चुकाई गई किस्त; कितने दिन देर हुई

Payment missed. "Days past due" counts how late.

Overdue / DPD के बारे में और पढ़ें →

पीएफ / भविष्य निधि

PF / EPF

रिटायरमेंट के लिए बचत, जिसमें आप और कंपनी दोनों पैसा डालते हैं

Provident Fund: retirement savings. You and your employer each contribute a share of basic pay.

PF / EPF के बारे में और पढ़ें →

मूलधन

Principal

उधार ली गई असली रकम

The amount you borrowed, before interest.

Principal के बारे में और पढ़ें →

प्रोसेसिंग फीस

Processing fee

लोन देने का एक बार लिया जाने वाला शुल्क

One-time charge for arranging a loan, often deducted from the amount paid out, plus GST.

Processing fee के बारे में और पढ़ें →

सिक्योर्ड लोन / गिरवी वाला लोन

Secured loan

ऐसा लोन जिसमें कोई चीज़ गिरवी रखी जाती है

Loan backed by an asset (gold, vehicle, house) that the lender can sell if you don't repay.

Secured loan के बारे में और पढ़ें →

सेटल्ड

Settled

बैंक ने पूरी रकम से कम लेकर खाता बंद किया

Lender accepted less than the full amount owed. May be viewed negatively by future lenders.

Settled के बारे में और पढ़ें →

स्वयं सहायता समूह (SHG)

SHG

बचत और कर्ज़ के लिए बना समूह

Self-help group: savings and credit group, often of women, sometimes linked to bank loans.

SHG के बारे में और पढ़ें →

टेक-होम सैलरी / हाथ में आने वाली सैलरी

Take-home pay

सभी कटौतियों के बाद बैंक खाते में आने वाली रकम

Money that actually reaches your bank account each month after all deductions.

Take-home pay के बारे में और पढ़ें →

टीडीएस

TDS

सैलरी से पहले ही काटा गया इनकम टैक्स

Tax deducted at source: income tax your employer deducts from salary and pays to the government.

TDS के बारे में और पढ़ें →

अवधि

Tenure

लोन चुकाने का कुल समय

How long the loan lasts, usually in months.

Tenure के बारे में और पढ़ें →

यूपीआई पिन

UPI PIN

पैसे भेजने के लिए गुप्त नंबर — पैसे लेने के लिए कभी ज़रूरी नहीं

Secret number that authorises sending money. Never needed to receive.

UPI PIN के बारे में और पढ़ें →

रिटन ऑफ

Written off

बैंक ने नुकसान मान लिया, पर कर्ज़ खत्म नहीं हुआ हो सकता

Lender has recorded the debt as a loss. You may still owe it.

Written off के बारे में और पढ़ें →