होम › पैसे की सुरक्षा › शिकायत की आख़िरी तारीख़
क्या धोखाधड़ी की शिकायत समय पर हुई? आख़िरी तारीख़ देखें
बिना अनुमति वाले ऑनलाइन लेन-देन की शिकायत बैंक को कब तक करनी है, ताकि नुकसान आप पर न आए।
कौन-सा नियम
—
सुरक्षित आख़िरी दिन
—
आपकी शिकायत
—
हम यह कैसे गिनते हैं
31 दिसंबर 2026 तक के लेन-देन: 3 कामकाजी दिन (शनिवार-रविवार छोड़कर; बैंक की छुट्टियाँ हमें पता नहीं) 1 जनवरी 2027 से: 5 कैलेंडर दिन (RBI/2026-27/167, पैरा 76M) RBI दिन गिनने का तरीक़ा नहीं बताता, इसलिए हम धोखाधड़ी वाले दिन को पहला दिन गिनते हैं: यह सबसे सुरक्षित तारीख़ है।
गणना संस्करण 0.19. यह नियम तब का है जब धोखाधड़ी कहीं और की चूक से हुई। अगर ग़लती बैंक की थी, तो शिकायत कभी भी हो, पूरी रकम लौटनी चाहिए। ₹25,000 तक का एक बार का मुआवज़ा सिर्फ़ आपकी अपनी चूक वाले मामलों में है।
अभी क्या करें
- कार्ड या UPI ब्लॉक करें (बैंक का ऐप या आधिकारिक हेल्पलाइन)।
- बैंक को लिखित शिकायत दें और शिकायत नंबर रखें।
- 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।
- स्क्रीनशॉट, मैसेज और लेन-देन के नंबर संभालकर रखें।
यह भी देखें: 1 जनवरी 2027 से धोखाधड़ी: 5 दिन का नियम · संदिग्ध UPI रिक्वेस्ट · RBI शिकायत की तारीख़ें