मुख्य सामग्री पर जाएँ
होम › लोन और EMI › होम लोन EMI

होम लोन EMI कैलकुलेटर

होम लोन की हर महीने की EMI, कुल ब्याज और साल-दर-साल शेड्यूल। उदाहरण की दर काल्पनिक है: अपने KFS की दर डालें।

% सालाना
महीने
%
i

फ़्लैट रेट वाला लोन, आख़िर में बड़ी किस्त (बैलून) या अनियमित तारीख़ें? फ़्लैट रेट के ऑफ़र के लिए दो ऑफ़र की तुलना करें। बैलून या अनियमित तारीख़ों के लिए lender से किस्तों की सूची और KFS माँगें।

EMI
—
हर महीने
कुल ब्याज
—
कुल चुकाएँगे
—
मूलधन + ब्याज
हाथ में आएगा
—
APR ⓘ
—
lenders की तुलना इसी से करें
उधार की लागत
—
ब्याज + सारी फ़ीस
मूलधनब्याजफ़ीस

वही लोन, अलग-अलग अवधि

छोटी EMI ≠ सस्ता लोन

हर साल आप क्या चुकाते हैं

मूलधनब्याज
महीने-दर-महीने किस्तें (टेबल)
हम यह कैसे गिनते हैं
EMI = P × r × (1+r)^n ÷ ((1+r)^n − 1), r = सालाना दर ÷ 12 ÷ 100
अगर r = 0: EMI = P ÷ n
APR = (हाथ में आई रकम, EMIs) का मासिक internal rate of return × 12 — जैसा RBI के KFS उदाहरण में
हम APR को EMI फ़ॉर्मूले में नहीं डालते: फ़ीस APR का हिस्सा है, ब्याज का नहीं।

गणना संस्करण 0.1 · lender EMI को राउंड कर सकते हैं और आख़िरी किस्त बदल सकते हैं, और पहली EMI में broken-period ब्याज हो सकता है।

आपका अगला क़दम
देखें कि यह EMI कमज़ोर महीने में फ़िट होती है या नहीं
क्या मैं ख़रीद सकता हूँ? →

पढ़ें: छोटी EMI, बड़ी लागत · KFS कैसे पढ़ें · लोन जल्दी चुकाना

Home loan EMI kaise nikale: हिसाब, कुल ब्याज और नतीजे में क्या नहीं दिखता

होम लोन कई साल चलता है, इसलिए दर या अवधि में छोटा बदलाव भी कुल रकम को लाखों में बदल देता है। यह कैलकुलेटर आपकी EMI (हर महीने चुकाई जाने वाली तय रकम), कुल ब्याज, APR और सालाना सूची दिखाता है। सिर्फ़ EMI नहीं, कुल रकम भी देखें।

होम लोन EMI कैलकुलेटर कैसे इस्तेमाल करें?

ज़्यादातर संख्याएँ आपके KFS (Key Facts Statement) में होती हैं। यह लोन का छोटा सारांश है, जो बैंक, NBFC या हाउसिंग फ़ाइनेंस कंपनी को लोन के काग़ज़ों पर साइन से पहले आपको देना होता है। आपके मंज़ूरी पत्र (sanction letter) में भी ये संख्याएँ होती हैं।

  1. लोन की रकम। मंज़ूर हुई रकम, घर की कीमत नहीं।
  2. ब्याज दर। घटते बकाये पर सालाना दर। KFS यह भी बताता है कि दर फ़्लोटिंग (बदल सकने वाली) है या फ़िक्स्ड, और किस बेंचमार्क से जुड़ी है।
  3. अवधि। महीनों की संख्या। जैसे, बीस साल यानी 240 महीने।
  4. प्रोसेसिंग फ़ीस। एक बार लगने वाली फ़ीस, लोन के प्रतिशत में। अगर KFS में फ़ीस GST के बिना लिखी है, तो “फ़ीस पर 18% GST जोड़ें” का निशान लगा रहने दें।
  5. दूसरे चार्ज। KFS में लिखा कोई भी दूसरा शुरुआती चार्ज, रुपयों में, GST समेत।

अगर कोई संख्या अभी पता नहीं है, तो बॉक्स ख़ाली छोड़ दें। टूल “हमें और जानकारी चाहिए” दिखाएगा, अंदाज़ा नहीं लगाएगा।

Home loan EMI kaise calculate hoti hai?

हर महीने लेंडर उस रकम पर ब्याज लेता है जो आप पर अभी बाकी है। आपकी EMI से पहले यह ब्याज चुकता है, और बाकी हिस्से से लोन घटता है। फ़ॉर्मूले में P लोन की रकम है, r मासिक दर और n महीनों की संख्या:

EMI = P × r × (1 + r)ⁿ ÷ ((1 + r)ⁿ − 1)

एक काल्पनिक लोन लें: ₹30,00,000, 8.5% सालाना, 240 महीने। 8.5% सिर्फ़ उदाहरण की दर है, बाज़ार की दर नहीं। अपने KFS में लिखी दर इस्तेमाल करें।

  1. मासिक दर: r = 8.5 ÷ 12 ÷ 100 = 0.00708333।
  2. पूरी अवधि में बढ़त का गुणक: (1 + r)²⁴⁰ = 5.441243।
  3. ऊपर की लाइन: ₹30,00,000 × r × (1 + r)²⁴⁰ = ₹1,15,626.40।
  4. नीचे की लाइन: (1 + r)²⁴⁰ − 1 = 4.441243।
  5. EMI = ऊपर की लाइन ÷ नीचे की लाइन = ₹26,035 हर महीने, पूरे रुपये में राउंड करके।

मासिक दर का दशमलव कभी ख़त्म नहीं होता (0.0070833…)। टूल सारे दशमलव रखता है, इसलिए आपकी ऊपर की लाइन कुछ पैसे अलग आ सकती है, पर EMI फिर भी ₹26,035 ही आती है।

पहले महीने आप पर पूरे ₹30,00,000 बाकी हैं, इसलिए ब्याज ₹21,250 है। पहली EMI में से सिर्फ़ ₹4,785 (₹26,034.70 − ₹21,250) से लोन घटता है।

₹30 लाख का होम लोन, 8.5% पर 20 साल: कुल कितना पड़ेगा?

वही काल्पनिक लोन, 0.5% प्रोसेसिंग फ़ीस और उस पर 18% GST के साथ। यह फ़ीस लोन का पैसा देते समय ही काट ली जाती है:

नतीजा रकम
EMI ₹26,035
कुल ब्याज ₹32,48,327 (लोन का 108%)
कुल चुकाएँगे ₹62,48,327
GST समेत फ़ीस ₹17,700
हाथ में आएगा ₹29,82,300
APR 8.6%
उधार की लागत (ब्याज और फ़ीस) ₹32,66,027

काल्पनिक उदाहरण। कुल रकम सटीक EMI (₹26,034.70) से गिनी गई है, जैसे कैलकुलेटर गिनता है। ₹26,035 × 240 करने पर ₹73 ज़्यादा आता है।

APR (annual percentage rate) फ़ीस समेत लोन की सालाना लागत है। 20 साल के लोन पर छोटी फ़ीस APR को थोड़ा ही बदलती है, फिर भी ऑफ़र की तुलना इसी से करें। लेंडर को KFS में APR दिखाना होता है।

हर EMI ब्याज और मूलधन में कैसे बँटती है?

साल चुकाया मूलधन चुकाया ब्याज साल के आख़िर में बकाया
1 ₹59,707 ₹2,52,709 ₹29,40,293
5 ₹83,785 ₹2,28,632 ₹26,43,815
10 ₹1,27,964 ₹1,84,452 ₹20,99,815
15 ₹1,95,440 ₹1,16,977 ₹12,68,962
20 ₹2,98,495 ₹13,921 ₹0

काल्पनिक उदाहरण। Paisavy ने schedule(3000000, 8.5, 240) से गिना, पूरे रुपये में राउंड करके। हर संख्या अलग से राउंड हुई है, इसलिए किसी पंक्ति में ₹1 का फ़र्क हो सकता है।

पहले साल आप जो भरते हैं, उसका लगभग 81% ब्याज में जाता है। यह बँटवारा धीरे-धीरे बदलता है, क्योंकि शुरुआत में बकाया सबसे बड़ा होता है। इसीलिए शुरू के सालों में किया गया पार्ट-पेमेंट सबसे ज़्यादा ब्याज बचाता है।

क्या लंबा होम लोन कम EMI के लायक है?

वही ₹30,00,000, 8.5% पर, पाँच अलग-अलग अवधियों के लिए:

अवधि EMI कुल ब्याज
120 महीने (10 साल) ₹37,196 ₹14,63,485
180 महीने (15 साल) ₹29,542 ₹23,17,594
240 महीने (20 साल) ₹26,035 ₹32,48,327
300 महीने (25 साल) ₹24,157 ₹42,47,044
360 महीने (30 साल) ₹23,067 ₹53,04,266

ब्याज सटीक EMI से गिना गया है, इसलिए राउंड की हुई EMI × महीने से ₹146 तक का फ़र्क आ सकता है।

अवधि 20 से 30 साल करने पर EMI हर महीने ₹2,968 घटती है, पर ब्याज ₹20,55,939 बढ़ जाता है। लंबी अवधि में आप ज़्यादा साल तक दर बढ़ने के जोखिम में भी रहते हैं। वह सबसे छोटी अवधि चुनें जिसकी EMI आपके सबसे तंगी वाले महीने में भी भरी जा सके, और इमरजेंसी फ़ंड के लिए भी पैसा बचे।

₹20 लाख से ₹1 करोड़ तक EMI कितनी होगी?

उदाहरण के तौर पर 8.5% सालाना पर EMI। ये किसी लेंडर की दरें नहीं हैं।

लोन 15 साल 20 साल 25 साल 30 साल
₹20 लाख ₹19,695 ₹17,356 ₹16,105 ₹15,378
₹30 लाख ₹29,542 ₹26,035 ₹24,157 ₹23,067
₹50 लाख ₹49,237 ₹43,391 ₹40,261 ₹38,446
₹75 लाख ₹73,855 ₹65,087 ₹60,392 ₹57,669
₹1 करोड़ ₹98,474 ₹86,782 ₹80,523 ₹76,891

इस टेबल में फ़ीस नहीं जोड़ी गई, इसलिए यह सिर्फ़ EMI दिखाती है, APR नहीं।

फ़्लोटिंग दर रीसेट होने पर EMI का क्या होता है?

बाहरी बेंचमार्क (जैसे RBI का रेपो रेट) से जुड़े फ़्लोटिंग-रेट बैंक लोन की दर कम से कम तीन महीने में एक बार रीसेट होनी चाहिए। पुराने लोन बैंक के MCLR (बैंक की अपनी उधार दर) या हाउसिंग फ़ाइनेंस कंपनी के बेंचमार्क से जुड़े हो सकते हैं, और आपके अनुबंध की तारीख़ों पर रीसेट होते हैं।

RBI के मुताबिक़, जब रीसेट से आपकी EMI या अवधि बढ़ती है, तो लेंडर को:

  • आपको तुरंत बताना होगा;
  • आपको ज़्यादा EMI, लंबी अवधि या दोनों का मेल चुनने देना होगा;
  • आपको कभी भी लोन का कुछ हिस्सा या पूरा लोन पहले चुकाने देना होगा;
  • हर तिमाही एक स्टेटमेंट देना होगा, जिसमें अब तक चुकाया मूलधन और ब्याज, EMI, बाकी EMI और सालाना दर हो।

लंबी अवधि आसान लगती है, पर महँगी पड़ती है। हमारी रेपो रेट गाइड में ₹30,00,000 का एक काल्पनिक लोन है, जिसके 216 महीने बाकी हैं, और दर 8.25% से बढ़कर 8.50% हो जाती है। EMI ₹26,704 से बढ़कर ₹27,164 हो जाती है। पुरानी EMI रखने पर अवधि 10 महीने बढ़ जाती है और पूरे लोन में लगभग ₹1,42,155 ज़्यादा लगते हैं। दर बदलने की हर चिट्ठी पढ़ें और अपनी पसंद लेंडर को लिखकर बताएँ।

Home loan prepayment par charge lagta hai kya?

व्यक्तियों के ज़्यादातर होम लोन पर नहीं। अगर फ़्लोटिंग-रेट लोन किसी व्यक्ति को कारोबार के अलावा किसी काम के लिए दिया गया है और 1 जनवरी 2026 से मंज़ूर या रिन्यू हुआ है, तो कोई भी रेगुलेटेड लेंडर उस पर प्रीपेमेंट चार्ज नहीं ले सकता, चाहे आप कुछ हिस्सा चुकाएँ या पूरा, और पैसा कहीं से भी आए। उसी तारीख़ से मंज़ूर या रिन्यू हुए फ़िक्स्ड-रेट होम लोन पर चार्ज तभी लग सकता है जब आपका मंज़ूरी पत्र, अनुबंध और KFS उसे दिखाएँ, और सिर्फ़ उतनी रकम पर जितनी आप समय से पहले चुकाते हैं।

पार्ट-पेमेंट के बाद कम EMI या कम अवधि में से चुनें। हमारी प्रीपेमेंट गाइड में 9% पर ₹20 लाख का एक काल्पनिक लोन है, जिसके 240 महीने बाकी हैं, और उस पर ₹2 लाख का पार्ट-पेमेंट होता है। कम EMI चुनने से लगभग ₹2.32 लाख ब्याज बचता है। कम अवधि चुनने से लगभग ₹7.78 लाख। लोन प्रीपेमेंट कैलकुलेटर आपके अपने लोन पर दोनों विकल्प दिखाता है। पहले इमरजेंसी फ़ंड रखें, क्योंकि लोन में पहले से चुकाया गया पैसा वापस निकालना मुश्किल होता है।

क्या होम लोन पर टैक्स में छूट मिलती है?

जिस घर में आप रहते हैं, उसके लिए सिर्फ़ पुरानी टैक्स व्यवस्था (old regime) में। नई व्यवस्था, जो पुरानी व्यवस्था न चुनने पर अपने आप लागू होती है, नीचे की कोई भी कटौती नहीं देती।

  • मूलधन। EMI का मूलधन वाला हिस्सा Income-tax Act, 2025 की धारा 123 (पुरानी 80C) में गिना जाता है। सीमा ₹1,50,000 सालाना है, धारा 123 की सभी चीज़ों को मिलाकर, जैसे EPF और जीवन बीमा।
  • ब्याज। धारा 22 (पुरानी 24(b)) में, Act की शर्तें पूरी हों तो सालाना ₹2,00,000 तक ब्याज की कटौती मिलती है, ऐसे ज़्यादा से ज़्यादा दो घरों के लिए। शर्तों में ये बातें शामिल हैं: घर लोन से ख़रीदा या बनाया गया हो, जिस टैक्स साल में लोन लिया गया उसके ख़त्म होने से पाँच साल के अंदर घर पूरा हो जाए, और आपके पास लेंडर का ब्याज बताने वाला प्रमाणपत्र हो। नहीं तो सीमा ₹30,000 है। निर्माण पूरा होने से पहले का ब्याज भी इसी सीमा के अंदर आता है।

यह आम जानकारी है, टैक्स सलाह नहीं। दोनों व्यवस्थाओं की तुलना नई बनाम पुरानी टैक्स व्यवस्था और इनकम टैक्स कैलकुलेटर से करें।

लोन बंद होने पर प्रॉपर्टी के काग़ज़ कब मिलेंगे?

पूरा लोन चुकाने या सेटलमेंट के 30 दिन के अंदर बैंक, NBFC और हाउसिंग फ़ाइनेंस कंपनियों को आपके असली प्रॉपर्टी दस्तावेज़ लौटाने होते हैं और किसी भी रजिस्ट्री में दर्ज अपना चार्ज हटाना होता है। काग़ज़ किस शाखा या दफ़्तर से लेने हैं, यह आप चुनते हैं। अगर देरी लेंडर की ग़लती से हो, तो उसे हर दिन की देरी के लिए आपको ₹5,000 देने होंगे। काग़ज़ खो जाएँ या ख़राब हो जाएँ, तो लेंडर को उनकी कॉपी दिलाने में मदद करनी होगी और ख़र्च उठाना होगा। लोन बंद होने की चिट्ठी लिखित में माँगें। आपके मंज़ूरी पत्र में काग़ज़ लौटाने की जगह और समय लिखा होना चाहिए।

नतीजा क्या नहीं दिखाता?

टूल आज की दर पर, घटते बकाये वाली बराबर EMI मानता है। ये चीज़ें इसमें नहीं हैं:

  • दर में बदलाव। फ़्लोटिंग दर बदलेगी। ज़्यादा दर डालकर टूल दोबारा चलाएँ, ताकि पता चले कि आपके पास कितनी गुंजाइश है।
  • फ़्लैट रेट वाले ऑफ़र। होम लोन आम तौर पर घटते बकाये (reducing balance) पर बताए जाते हैं। अगर ऑफ़र में “flat” लिखा है, तो वह काफ़ी महँगा पड़ता है। फ़्लैट बनाम रिड्यूसिंग रेट कैलकुलेटर इस्तेमाल करें और APR पूछें।
  • ब्रोकन-पीरियड ब्याज (broken-period interest)। पहली किस्त में उन दिनों का ब्याज भी जुड़ सकता है जो पैसा मिलने और पहली EMI की तारीख़ के बीच पड़ते हैं।
  • बीमा, क़ानूनी और वैल्यूएशन चार्ज। अगर लेंडर इन्हें लेता है, तो ये आपके KFS के APR में होने चाहिए। इन्हें “दूसरे चार्ज” में डालें।
  • पीनल चार्ज और GST। देर से भुगतान के चार्ज KFS में लिखे होते हैं, EMI में नहीं। GST वाला निशान सिर्फ़ प्रोसेसिंग फ़ीस पर 18% GST जोड़ता है।

EMI आपके बजट में फ़िट होती है या नहीं, यह जाँचने के लिए होम लोन एलिजिबिलिटी कैलकुलेटर इस्तेमाल करें।

दूसरे कैलकुलेटर

स्रोत

आख़िरी जाँच: 3 नवंबर 2026।

लोन के दूसरे कैलकुलेटर

Paisavy ऐप Android पर

सारे कैलकुलेटर और गाइड, हिंदी और अंग्रेज़ी में, एक टैप पर। आपकी संख्याएँ आपके फ़ोन पर ही रहती हैं। मुफ़्त, बिना विज्ञापन और बिना लोन ऑफ़र।

इसे Google Play पर पाएं (नए टैब में खुलता है)

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

30 lakh home loan ki EMI 20 saal ke liye kitni hogi?

यह आपकी दर पर निर्भर है। उदाहरण के तौर पर 8.5% सालाना पर, 240 महीने के लिए ₹30,00,000 की EMI ₹26,035 है, और कुल ब्याज ₹32,48,327। 8.5% बाज़ार की दर नहीं है: अपने KFS (Key Facts Statement) की दर इस्तेमाल करें। अपनी EMI और APR देखने के लिए दर और फ़ीस कैलकुलेटर में डालें।

Home loan EMI kaise calculate hoti hai?

EMI = P × r × (1+r)^n ÷ ((1+r)^n − 1), जहाँ P लोन है, r मासिक दर (सालाना दर ÷ 12 ÷ 100) और n महीनों की संख्या। हर EMI पहले उस महीने का ब्याज चुकाती है, बाकी हिस्सा लोन घटाता है। उदाहरण के तौर पर 8.5% पर 240 महीने के लिए ₹30,00,000 की EMI ₹26,035 है।

50 lakh home loan ki EMI kitni hogi?

उदाहरण के तौर पर 8.5% सालाना पर, ₹50,00,000 की EMI 20 साल में ₹43,391 और 30 साल में ₹38,446 है। लंबे लोन की EMI छोटी है, पर कुल ब्याज काफ़ी ज़्यादा लगता है। आपके लेंडर की दर अलग होगी, इसलिए KFS में दर और फ़ीस देखें और उन्हीं के साथ कैलकुलेटर इस्तेमाल करें।

1 crore home loan EMI 20 saal ke liye kitni hai?

उदाहरण के तौर पर 8.5% सालाना पर, 240 महीने के लिए ₹1 करोड़ की EMI ₹86,782 है। पूरी अवधि में आप लगभग ₹1,08,27,758 ब्याज चुकाएँगे। यह दर सिर्फ़ उदाहरण है, कोई ऑफ़र नहीं। अपने KFS की दर कैलकुलेटर में डालें, और APR देखने के लिए प्रोसेसिंग फ़ीस भी जोड़ें।

Home loan 20 saal ka le ya 30 saal ka?

30 साल के लोन की EMI कम है, पर वह काफ़ी महँगा पड़ता है। उदाहरण के तौर पर 8.5% पर ₹30,00,000 की EMI 20 साल में ₹26,035 और 30 साल में ₹23,067 है। ब्याज ₹32,48,327 से बढ़कर ₹53,04,266 हो जाता है। सबसे छोटी अवधि चुनें जिसकी EMI आपके सबसे कमज़ोर महीने में भी फ़िट हो, और इमरजेंसी फ़ंड अलग रखें।

Repo rate badhne par home loan EMI badhegi kya?

सिर्फ़ फ़्लोटिंग-रेट लोन पर। रेपो रेट जैसे बाहरी बेंचमार्क से जुड़े व्यक्तियों के बैंक लोन कम से कम तीन महीने में एक बार रीसेट होते हैं। EMI या अवधि बढ़े, तो लेंडर को आपको बताना होगा और ज़्यादा EMI, लंबी अवधि या दोनों का मेल चुनने देना होगा। फ़िक्स्ड अवधि में फ़िक्स्ड-रेट EMI नहीं बदलती।

Home loan prepayment par charge lagta hai kya?

आम तौर पर नहीं। 1 जनवरी 2026 से मंज़ूर या रिन्यू हुए, व्यक्तियों के ग़ैर-कारोबारी फ़्लोटिंग-रेट लोन पर कोई भी रेगुलेटेड लेंडर प्रीपेमेंट चार्ज नहीं ले सकता, कुछ हिस्सा हो या पूरा। उसी तारीख़ से मंज़ूर या रिन्यू हुए फ़िक्स्ड-रेट लोन पर चार्ज तभी लग सकता है जब KFS और अनुबंध उसे दिखाएँ, और सिर्फ़ पहले चुकाई रकम पर। लोन प्रीपेमेंट कैलकुलेटर कम EMI और कम अवधि की तुलना करता है।

New regime mein home loan par tax chhoot milti hai kya?

जिस घर में आप रहते हैं, उसके लिए नहीं। ये कटौतियाँ सिर्फ़ पुरानी व्यवस्था (old regime) में हैं। वहाँ मूलधन धारा 123 (पुरानी 80C) में गिना जाता है, दूसरी चीज़ों के साथ मिलाकर सालाना ₹1,50,000 तक। जिस घर में आप रहते हैं, उसके ब्याज की कटौती शर्तें पूरी होने पर ₹2,00,000 तक है, नहीं तो ₹30,000। इनकम टैक्स कैलकुलेटर में दोनों व्यवस्थाओं की तुलना करें।

Home loan band hone ke baad property ke kaagaz kab milenge?

पूरा लोन चुकाने या सेटलमेंट के 30 दिन के अंदर। बैंक, NBFC और हाउसिंग फ़ाइनेंस कंपनियों को इसी समय में असली दस्तावेज़ लौटाने और दर्ज चार्ज हटाने होते हैं, आपकी चुनी शाखा पर। देरी लेंडर की ग़लती से हो, तो उसे हर दिन के लिए आपको ₹5,000 देने होंगे। लोन बंद होने की लिखित चिट्ठी भी माँगें।

Home loan ka APR byaj dar se zyada kyon hai?

APR में ब्याज के साथ प्रोसेसिंग फ़ीस और दूसरे चार्ज भी जुड़ते हैं। अगर फ़ीस पैसा देते समय कटती है, तो आप कम पैसे पर पूरा लोन चुकाते हैं। हमारे उदाहरण में ₹30,00,000 पर 8.5%, 0.5% फ़ीस और GST (₹17,700) के साथ, APR 8.6% है। ऑफ़र की तुलना APR से करें, जो हर KFS में होता है।

सभी टूल

मेरा पैसा

बचत और निवेश

आमदनी और टैक्स

ख़रीदने से पहले

लोन और EMI

मेरे कर्ज़

चुकाना मुश्किल और शिकायत

अपने पैसे बचाइए

सभी टूल का पेज खोलें →